फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women have heart attack due to UP police misbehave

पुलिस के दुर्व्यवहार से महिला को पड़ा दिल का दौरा, पीड़ित परिवार ने किया सड़क जाम

Wed, 20 Jun 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर Updated Wed, 20 Jun 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
women have heart attack due to UP police misbehave
पुलिस ने ज्यादती करने के आरोप को बेबुनियाद बताया - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में बुधवार सुबह पुलिस ने शिकायतकर्ता के ही घर दबिश दे दी। आरोप है कि पुलिस के बर्ताव से एक महिला को  दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने मछलीशहर-जंघई मार्ग जाम कर दिया। कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया।  
विज्ञापन


 चौकीकला गांव निवासी हिमाचल बिंद की पुत्री की शादी 22 जून को है। इसमें भाग लेने के लिए भदोही जिले दशवतपुर से उनकी बहन शांता देवी (50) आई थी। हिमाचल का पड़ोसी से घूर-गड्ढे का विवाद चल रहा है। घूर को पड़ोसी पाट रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर पुलिस इसे रोकने के बजाए हिमाचल के घर ही बार-बार दबिश दे रही थी। बुधवार सुबह पुलिस ने हिमाचल के घर फिर दबिश दी। आरोप है कि पुलिस वालों ने परिवार वालों को इतना भयभीत किया कि शांता देवी को दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वाले उन्हें मछलीशहर ले गए लेकिन मौत हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने शव रख कर रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अवधेश शुक्ला पहुंचे।


पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। शांता के पति ने मुकदमा दर्ज कराने से इनकार कर दिया। सीओ का कहना है कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुलिस ने कोई ज्यादती नहीं की है। परिवार वाले झूठा आरोप लगा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed