फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women died in varanasi due to electrocution after current landed in pole people accuse electricity department

वाराणसीः खंभे में उतरा करंट, महिला की मौत, लोगों ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप

Sat, 26 Jun 2021 11:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Jun 2021 11:19 AM IST
सार

 स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बिजली के खंभे में करंट उतरने की शिकायत बिजली विभाग से की थी। इसके बावजूद भी बिजली विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
women died in varanasi due to electrocution after current landed in pole people accuse electricity department
मृतका की पहचान आइशा बीबी (40) के रूप में हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी कामगारों की लापरवाही आम जनता पर किस कदर भारी पड़ रही है इसका उदाहरण शनिवार सुबह वाराणसी में नजर आया।  कोतवाली  थाना क्षेत्र के काशीपुरा चौराहे के पास  बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक महिला की मौत हो गई।  सूचना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और बिजली विभाग से विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान आइशा बीबी (40) के रूप में हुई है। वह कूड़ा- कचरा बीनने का काम करती थी। 

विज्ञापन


 इंस्पेक्टर कोतवाली बृजेश सिंह ने बताया कि आइशा कूड़ा घरों से स्क्रैप इकट्ठा कर बेचने का काम करती थी। शनिवार सुबह भी काशीपुरा चौराहे के पास  कूड़ा घर में स्क्रैप खोज रही थी तभी खंभे में उतरे करंट की जद में आ गई। दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बिजली के खंभे में करंट उतरने की शिकायत बिजली विभाग से की थी। इसके बावजूद भी बिजली विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed