फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women came out in protest against the liquor shop

वाराणसीः शराब की दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं, ग्राम प्रधान का घेराव

Fri, 27 Aug 2021 04:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 27 Aug 2021 04:00 PM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप था कि शराब की दुकान गांव के बीच में खोली जा रही है। जहां पर प्राथमिक विद्यालय, चौरा माता का मंदिर व डीह बाबा का मंदिर है। शराब दुकान खुलने पर अपराधी प्रवृत्त के लोगों का जमावड़ा होगा।

विज्ञापन
Women came out in protest against the liquor shop
स्थानीय पुलिस को पत्रक देकर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के  कपसेठी थाना क्षेत्र के मटुका ककरहवा गांव में शराब की दुकान खोले जाने की जानकारी मिलते ही बृहस्पतिवार को सैकड़ों महिलाओं ने विरोध मार्च निकालकर ग्राम प्रधान ओम प्रकाश वर्मा का घेराव किया। वहीं ग्रामीणों ने इसके विरोध में जिलाधिकारी को पत्रक भेजा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि शराब की दुकान गांव के बीच में खोली जा रही है। जहां पर प्राथमिक विद्यालय, चौरा माता का मंदिर व डीह बाबा का मंदिर है। शराब दुकान खुलने पर अपराधी प्रवृत्त के लोगों का जमावड़ा होगा। वहीं महिलाओं का कहना था कि शराब का ठेका गांव में नहीं खुलने देंगे। महिलाएं आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथ में तख्तियां लेकर चल रहीं थीं।
विज्ञापन


इस मामले में आबकारी इंस्पेक्टर विष्णु प्रताप कहा कि अनुज्ञापी द्वारा बताया गया है कि बस्ती से बाहर दुकान खोली जा रही है। यदि ग्रामीणों की शिकायत लिखित रूप में मिलती है तो उचित स्थान पर दुकान खोलने का निर्देश दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सरोजा, संजू, अमरावती, जीरावती, निर्मला, पार्वती, आरती, सुषमा, रिंका ,साधना, ममता, सिरपत्ति, गुंजा, कलावती, उर्मिला, रीता, गुड्डी, उषा, राधा, शांति, मालती, किशुन, सरिता, निशा, मुन्नी, सीता, तारा देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बड़ागांव विकासखंड के धौकलगंज बाजार में बस स्टैंड से पटेल नगर चौराहा तक जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग को बनवाने के लिए विधायक तथा उच्चाधिकारियों के यहां कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 

इस चौराहे से होकर लोग प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर तथा कोटेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। हल्की बारिश होने पर चौराहा तालाब के रूप में तब्दील हो जाता है। इससे श्रद्धालु तथा ग्रामीण गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed