फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman takes life after being unable tie Rakhi brothers maternal uncle alleges harassment FIR registered

वाराणसी: भाइयों को राखी नहीं बांध पाने पर महिला ने दी जान, मामा ने लगाया प्रताडि़त करने का आरोप; 7 पर FIR

Sun, 30 Aug 2026 12:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 30 Aug 2026 12:40 PM IST
सार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में जुड़वा बच्चों की मां पूजा ने पंखे की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी नहीं बांध पाने की बात सामने आई है। मृतका के मामा ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman takes life after being unable tie Rakhi brothers maternal uncle alleges harassment FIR registered
पूजा चौहान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

चौबेपुर के नरायनपुर गांव में पूजा चौहान (28) ने पंखे की कुंडी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। आरोप है कि ममेरे भाइयों को राखी नहीं बांध पाने से आहत पूजा ने यह कदम उठाया। जुड़वा बच्चों की मां पूजा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मामा सुनील चौहान ने पति विकास समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। 

विज्ञापन


सुनील ने पुलिस को बताया कि जौनपुर केराकत के पसेवा निवासी पूजा अपने ननिहाल गाजीपुर के सिधौना थाना क्षेत्र के रामपुर चिलौरा कलां में रहती थीं। पांच साल पहले ननिहाल से ही पूजा की शादी चौबेपुर क्षेत्र के नरायनपुर निवासी ठेकेदार जयश्री चौहान के बेटे विकास चौहान से हुई थी।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर पूजा को अपने मामा के यहां भाइयों को राखी बांधने जाना था, लेकिन पति विकास अपनी बुआ के यहां राखी बंधवाने गया और रात वहीं रुक गया। इसे लेकर रात में दपंती के बीच मोबाइल पर नोकझोंक भी हुई थी। आहत होकर पूजा अपने कमरे में गई और पंखे की कुंडी में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। सुबह 5 बजे जुड़वा बच्चों लव व कुश के रोने की आवाज सुनकर सास सरोज देवी कमरे में पहुंची तो देखा कि बहू फंदे पर लटकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में कोहराम

सास के चीखने पर परिजन भी कमरे में पहुंचे। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और शव को संरक्षण में लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे में छानबीन की। घटना के समय पति विकास चौहान घर पर नहीं था, जबकि सास और ननद मौजूद थीं। 

मायके से मां चंद्रकला देवी, भाई प्रिंस पहुंचे और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मामा सुनील चौहान ने बताया कि पूजा के पिता का देहांत वर्षों पहले हो चुका था और उसका लालन-पालन ननिहाल में हुआ था। मां के शव को देखकर दोनों मासूम बच्चे कुछ समझ नहीं पा रहे थे, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पति विकास चौहान, सास सरोज देवी, ननद गुड़िया, श्वेता, दामाद पवन चौहान और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed