यूपी: मिट्टी का तेल छिड़क कर महिला ने की आत्महत्या, इस बात से रहती थी परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने आग किस लिए लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सारनाथ थाना क्षेत्र के बरईपुर में एक महिला ने शनिवार की सुबह लगभग तीन बजे मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सारनाथ बीट प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के स्पष्ट कारण की जानकारी हो सकेगी। पूछताछ में जानकारी मिली है कि पीएम आवास योजना के लिए शहरी कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से नोटिस मिलने से चिंतित थी।
मृतक दीपा पांडेय(35) का एक पुत्र आनन्द पांडेय(5) और एक पुत्री अदिति पांडेय है। पति रमेश पांडेय शादी-विवाह में बावर्ची का कार्य करते हैं। रमेश ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए दो लाख रुपये आए थे। लॉकडाउन होने की वजह से मकान नहीं बन पाया था।
छह जुलाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी जिला नगरीय विकास अभिकरण चौकाघाट (वाराणसी) की ओर से तीन दिन में मकान बनाने का नोटिस आया था। जिसे लेकर दीपा खिन्न रहती थी। इसी कारण तनाव में आकर रसोई में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली।
सुबह में रमेश उठा तो देखा कि किचन से धुंआ निकल रहा है और जलने की बदबू आ रही है। परिवार के लोगों को सूचित किया। इसके बाद रसोई का दरवाजे का कुंडी तोड़कर खोला गया। दीपा जलकर मर चुकी थी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक हर्षमणि तिवारी मामले की जांच में जुट गए।