फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman suicide by train with three children in pddu gaya rail rout in chandauli up

चंदौली: आखिर बच्चों का क्या कसूर, मां ने अपने दो बेटी और एक बेटे के साथ क्यों उठाया ये कदम

Wed, 27 May 2020 04:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 May 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Woman suicide by train with three children in pddu gaya rail rout in chandauli up
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुदाव गांव के पति-पत्नी के बीच उपजे विवाद ने पूरे परिवार पर कहर ढा दिया। पति रामउग्रह की बेवफाई से आजिज पत्नी प्रेमशीला ने मंगलवार की रात चंदौली मझवार स्टेशन के समीप हिनौता गांव के समीप मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

इसमें राम उग्रह मौर्य की पत्नी प्रेम शीला(45) अजीत(19), चंचल(21) और रंजना(16) असमय काल में समा गए। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस के अनुसार पति और पत्नी के बीच अवैध संबंध को लेकर काफी दिनों से विवाद था। गांव में भी चर्चा है कि पति परिवार को ध्यान नहीं दे रहा था।
विज्ञापन



राम उग्रह मौर्य की शादी बरठी कमरौर गांव में प्रेमशीला से हुई थी। दोनों को तीन बेटी और एक बेटा था। बड़ी बेटी कंचन मौर्य की शादी तीन साल पहले मिर्जापुर के नारायनपुर कैलहट में हुई है वह अभी अपने मायके से पांच दिन पहले ससुराल गई हुई थी। पुलिस और गांव के पास पड़ोस के अनुसार रामउग्रह की पत्नी का आरोप था कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर कई महीने से विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह 10 बजे घर पर इसे लेकर पंचायत हुई थी। पंचायत में क्या हुआ इसकी जानकारी कोई नहीं बता पा रहा है। इसके बाद शाम को पांच बजे राम उग्रह घर से ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने चले गए। लेकिन इधर उस पंचायत मे ऐसा क्या हुआ की प्रेम शीला विवाद से आहत अपने बच्चों को लेकर शाम करीब छह बजे घर से निकल गई और हिनौता गांव के समीप पीडीडीयू से गया रेल रूट पर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

वहीं पति जब खेत से शाम को घर लौटा तो परिवार में किसी को न देखकर सभी की तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों के यहां भी फोन से काफी खोजबीन की लेकिन कहीं नहीं पता चला और रात आठ बजे घर वापस आ गया। इसके बाद देर रात पुलिस से सूचना मिली कि चार लोगों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है तो रामउग्रह समेत प्रेमशीला के मायके वाले भी पहुंच गए है।

आखिर बच्चों का क्या कसूर, पति-पत्नी के विवाद में थम गई सांसें
रामउग्रह के तीनों बेटे-बेटियां अभी पढ़ाई कर रहे थे। भरा-पूरा परिवार था लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद में पत्नी सहित तीन बच्चों की सांसे थम गई। तीनों बेटे-बेटियों की शादी अभी नहीं हुई थी। बड़ी बेटी की शाद के बाद दूसरी बेटी चंचल स्नातक कर आगे की तैयारी कर रही थी। वहीं तीसरे नंबर पर अजीत मौर्या सोगाई स्थित एक कालेज में बीकॉम का छात्र था। जबकि सबसे छोटी बेटी रंजना कोनिया स्थित एक स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा था। मंगलवार की रात यह दर्दनाक हादसा सुनकर सभी हतप्रभ रह गए। मौत की खबर जैसे ही फैली और लोगों के कानों तक पहुंची लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed