फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman suffering childbirth during journey on Purushottam Express, girl born in RPF police station

यूपी: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान महिला को हुई प्रसव पीड़ा, आरपीएफ थाने में जन्मी बच्ची

Wed, 17 Mar 2021 10:27 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Wed, 17 Mar 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Woman suffering childbirth during journey on Purushottam Express, girl born in RPF police station
पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर नवजात के साथ महिला यात्री।

नई दिल्ली से पूरी जा रही डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही गर्भवती महिला को बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश के पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर मेरी सहेली टीम ने आरपीएफ की सहायता से चिकित्सकों की देखरेख में महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बाद में महिला को परिवार सहित दूसरी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन


बिहार के अरवल जिला निवासी गजेन्द्र कुमार अपनी गर्भवती पत्नी अन्नु देवी (28) के साथ नई दिल्ली से अनुग्रह नरायन रोड स्टेशन के लिए पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-6 के सीट संख्या तीन, पांच और छह पर सवार हुए। ट्रेन प्रयागराज से आगे चली तभी अन्नु को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन सुबह पौने दस बजे पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। इस बीच यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ और स्टेशन मास्टर को दी। जब तक टीम पहुंचती तब तक ट्रेन खुल गई। इस पर कोच के टीटीई ने चेन पुलिंग कर गाड़ी रोक दी।

विज्ञापन

इसके बाद आरपीएफ के निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में एसआई बाल गंगाधर, एएसआई मोहनलाल, मेरी सहेली टीम की आरक्षी अनीता यादव ने महिला को ट्रेन से उतारा और उसे आरपीएफ थाने के चेंजिंग रूप में ले आए। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। इस बीच सूचना पाकर रेलवे चिकित्सक डॉ. लवली सिंह अपनी टीम के साथ पहुंची गई। यहां सुबह साढ़े दस बजे महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा को आगे की यात्रा की अनुमति दे दी। इस पर आरपीएफ मेरी सहेली टीम ने महिला को दूसरी ट्रेन से सुरक्षित तरीके से आगे के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed