फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman stuck in cantt station during lockdown varanasi with help of ngo send delhi by train

लॉकडाउन में कैंट स्टेशन पर फंसी रही महिला, 70 दिन बाद एनजीओ की मदद से भेजा घर

Thu, 04 Jun 2020 03:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 04 Jun 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Woman stuck in cantt station during lockdown varanasi with help of ngo send delhi by train
वाराणसी कैंट स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन में फेरी लगाकर सामान बेचने वाली महिला को रेड ब्रिगेड संस्था ने बुधवार की देर शाम मंडुवाडीह स्टेशन से शिवगंगा ट्रेन से घर भेज दिया। लॉकडाउन से पहले सामान बेचते हुए ट्रेन से वाराणसी पहुंची महिला ढाई माह तक कैंट स्टेशन सहित आसपास इलाकों में भटक रही थी।

विज्ञापन

रेड ब्रिगेड संस्था के सदस्य अजय पटेल व अन्य ने चंदा लगाकर शिवगंगा ट्रेन में महिला की नई दिल्ली तक टिकट का इंतजाम किया। दिल्ली निवासी राजेश्वरी चड्ढा ट्रेन में पेपर शॉप साबुन आदि बेचती है। 23 मार्च को शिवगंगा से सफर करते हुए वाराणसी पहुंची थी कि उसी समय लॉकडाउन घोषित हो गया।
विज्ञापन



इसके बाद राजेश्वरी कैंट व आसपास के क्षेत्रों में भटकती रही। आसपास के लोगों ने उसकी मदद की और भोजन, कपड़े आदि उपलब्ध कराए। अब जब ट्रेन का संचालन शुरू हुआ तो महिला के पास वापस घर जाने के लिए ट्रेन टिकट के पैसे नहीं थे। दो दिनों पूर्व स्वयंसेवी संस्था रेड ब्रिगेड संस्था के अजय पटेल, राजकुमार सहित अन्य को यह बात पता चली तो संस्था ने महिला की टिकट का इंतजाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed