फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   woman shot in firing near army boundary wall in Varanasi

Varanasi News: फायरिंग के प्रशिक्षण के दौरान महिला को लगी गोली, ट्रेनिंग सेंटर की बाउंड्री वॉल के पास बैठी थी

Sat, 18 Jan 2025 12:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 Jan 2025 12:32 PM IST
सार

वाराणसी में धूप में बैठी महिला को अचानक गोली लगी। जिससे वह घायल हो गई। उसका घर गोरखा ट्रेनिंग सेंटर की बाउंड्री वॉल के पास होने के चलते बट पर फायरिंग के दौरान घटना हुई। 

विज्ञापन
woman shot in firing near army boundary wall in Varanasi
घायल महिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में फायरिंग के अभ्यास के दौरान बाउंड्री वॉल के समीप कादीपुर जंगल में शनिवार को धूप सेंक रही एक महिला के दाएं कंधे पर गोली लग गई। सूचना पाकर शिवपुर थाने की पुलिस ने महिला को उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


शिवपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर जंगल में 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर की बाउंड्री वॉल के समीप दिनेश भारद्वाज का मकान है। दिनेश की पत्नी चांदनी (27) बाउंड्री वॉल के समीप बैठ कर धूप सेंक रही थी। ट्रेनिंग सेंटर के अंदर रंगरूट फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन


उसी दौरान किसी रंगरूट के असलहे से निकली गोली चांदनी के दाएं कंधे पर लग गई। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि महिला का उपचार कराया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed