Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi said – add the missing Hindu voters, workers should remove the names of infiltrators, he himself t

यूपी: योगी बोले- छूटे हुए हिंदू मतदाताओं को जोड़ें, घुसपैठियों के नाम हटवाएं कार्यकर्ता, खुद संभाला मोर्चा

Fri, 13 Nov 2026 09:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Nov 2026 09:29 PM IST
सार

Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में छूटे हुए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे। इसका जिम्मा वह खुद उठाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi said – add the missing Hindu voters, workers should remove the names of infiltrators, he himself t
यूपी में नए वोटर जोड़ने का अभियान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में हिंदू मतदाताओं को जोड़ने का प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका नेतृत्व करेंगे। आगामी 22 से 24 नवंबर पर चलने वाले अभियान में छूटे हुए हिंदू मतदाताओं के साथ पहली बार वोटर बने युवाओं को भी जोड़ा जाएगा। साथ ही मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर कराने की कवायद होगी। दरअसल, मुख्यमंत्री द्वारा एसआईआर में 1.27 हिंदू वोटर कम होने के बयान के बाद सचेत हुई भाजपा ने अब मुहिम चलाकर हिंदू मतदाता बनाने की कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा की मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यशाला का शुभारंभ सीएम ने किया। इसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने के तरीके बताए गए। साथ ही 22 से 24 नवंबर तक चलाए जाने वाले अभियान में पूरी सक्रियता दिखाने को कहा गया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता छूटे हुए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने में जुटें।
विज्ञापन


जिन विधानसभा सीटों पर बीते चुनाव में कम अंतर में हार-जीत हुई थी, वहां खास सतर्कता बरतनी है। इसमें लापरवाही से चुनाव में दिक्कत हो सकती है। वहीं जिन सीटों पर अधिक अंतर से भाजपा प्रत्याशी जीते थे, वहां भी मतदाताओं की संख्या पर नजर बनाए रखना जरूरी है। जब पिछली बार हम लोग इसमें जुटे थे तो एक दिन में करीब 4 लाख मतदाता बने थे। ऐसा ही जोश फिर से अभियान में दिखाना होगा। कार्यशाला में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने भी विचार रखे। संचालन मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

महिलाओं के नाम जुड़वाएं, घुसपैठियों के बाहर कराएं

सीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के साथ संगठन के सभी लोग भी दो-तीन बूथ की जिम्मेदारी लें और गहनता से अध्ययन कर मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित हिंदू मतदाताओं के नाम शामिल कराएं। इसके अलावा करीब 50 लाख महिलाएं जो शादी के बाद मायके से ससुराल चली गई हैं, लेकिन उनका नाम दोनों जगह मतदाता सूची में नहीं है, उनके नाम भी जुड़वाएं। वहीं घुसपैठियों के नाम चार-पांच जगह हैं, उनके नाम हटवाने हैं। 

उनका इशारा प्रदेश में अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों की ओर था। प्रधानी की वोटर लिस्ट के नाम विधानसभा की मतदाता सूची में भी शामिल कराने को कहा। उन्होंने अलीगढ़ की कोल सहित उन सीटों का गणित समझाया, जहां जीत का अंतर कम था। हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट कटने पर कहा कि हमें आपत्ति करनी चाहिए थी, मगर विपक्ष बेवजह का शोर मचा रहा है। सरकारी योजनाओं के लाखों लाभार्थियों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की तमाम अदृश्य शक्तियां आपको गिराना और मिटाना चाहती हैं। भारत के बढ़ते वैभव को वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। विपक्षी दल उनके हाथों की कठपुतली बने हैं। जो भारत का विरोधी है, वही भाजपा का विरोधी है। ये भाजपा सरकार को हटाने का षडयंत्र कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed