Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: PM Modi to visit Lucknow on November 21st, government preparations in full swing; security agencies on al

यूपी: 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे पीएम मोदी, शासन स्तर पर तेज हुईं तैयारियां; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Fri, 13 Nov 2026 09:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Nov 2026 09:53 PM IST
सार

PM Mod Lucknow visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे। वह यहां कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। शासन के स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
 

विज्ञापन
UP: PM Modi to visit Lucknow on November 21st, government preparations in full swing; security agencies on al
21 नवंबर को पीएम आएंगे लखनऊ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को राजधानी लखनऊ आएंगे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने भी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया है।

विज्ञापन


कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से हर साल आईटीआई के देश भर के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाता है। यह आयोजन पीएम मोदी की पहल पर ही शुरू किया गया था। अभी तक यह आयोजन विज्ञान भवन, दिल्ली में होता रहा है। पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ में 21 नवंबर को दोपहर बाद यह आयोजन प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन


इस आयोजन में देश भर की आईटीआई के लगभग 1500 छात्र शामिल होंगे। इसमें लगभग 1000 यूपी और 200 देश भर से होंगे। मंत्रालय की ओर से इस आयोजन में 40 ट्रेड के और छह जोन के टॉपर लगभग 64 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें छह छात्र यूपी के हैं। पीएम हर ट्रेड के टॉपर छात्रों को खुद सम्मानित करेंगे। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का भ्रमण कर व्यवस्था भी देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed