फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman riding motorcycle loses her life after colliding with nilgai in Varanasi

वाराणसी में हादसा: नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार महिला की गई जान, एक साल में 5वीं घटना

Tue, 03 Nov 2026 04:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 03 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

वाराणसी में नीलगाय से बाइक टकराने से एक महिला की मौत हो गई। महिला कालिका धाम स्थित मंदिर में एक सगाई समारोह में शामिल होने गई थीं। देर शाम घर लौटते समय पचवार गांव के पास नीलगाय ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Woman riding motorcycle loses her life after colliding with nilgai in Varanasi
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंसा थाना क्षेत्र पचवार गांव के पास रविवार की शाम नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार चंदा देवी (30) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम चंदा का अंतिम संस्कार किया गया। नीलगाय से टक्कर से हादसों की यह एक साल में पांचवीं घटना है। तेंदुई दयापुर निवासी चंदा देवी परिवार के एक युवक के साथ कालिका धाम स्थित मंदिर में एक सगाई समारोह में शामिल होने गई थीं। देर शाम घर लौटते समय कालिका धाम भाऊपुर मार्ग पर पचवार गांव के पास नीलगाय ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।   

विज्ञापन


सड़क पर गिरकर चंदा देवी घायल हो गईं। बाइक चालक को हल्की चोटें आईं। परिजन उन्हें जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने चंदा को मृत घोषित कर दिया। चंदा देवी एक पुत्री और एक पुत्र की मां थीं।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति मनोज कुमार गोंड सूरत में एंब्रॉयडरी का काम करते हैं। सूरत से घर के लिए निकल चुके हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कालिका धाम भाऊपुर मार्ग पर पिछले एक साल में नीलगाय की टक्कर से करीब पांच लोगों की मौत हुई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे अधिक पेड़ों और क्षतिग्रस्त पटरी को इन घटनाओं का कारण बताया गया है। जंसा थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने बताया कि नीलगाय पर नियंत्रण को लेकर ग्रामीणों के संग वार्ता हुई है। कुछ ठोस योजना तैयार कराई जाएगी। ताकि हादसे न हों सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed