फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman raped by calling for work

बलियाः काम के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म

Tue, 24 Dec 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman raped by calling for work
बांसडीहरोड (बलिया)। काम दिलाने के बहाने गोरखपुर से बुलाई गई विवाहिता से स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म व छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की बांसडीह रोड क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। युवक खुद को अध्यापक और अमीर बताता था। महिला उससे काफी प्रभावित थी। रविवार को युवक ने काम दिलाने के बहाने उसे बुलाया। महिला बलिया पहुंची तो आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ जाकर उसे स्टेशन से ले आया और अपने गांव के एक विद्यालय में उसके ठहरने की व्यवस्था की। रात में खाना लेकर पहुंचे कथित अध्यापक और उसके दोस्त महिला से छेड़खानी करने लगे। देर रात आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक वह सुबह होते ही वहां से भाग निकली और आसपास के लोगों से पूछकर थाने पहुंची और तहरीर दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह रोड राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एक मैसेज से दोनों के बीच बना संबंध
बांसडीह रोड। गोरखपुर की महिला ने बलिया के कथित अध्यापक के मोबाइल पर बीते दिनों हाय लिखकरभेजा था। बाद में धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई। इस बीच युवक ने उसे काम दिलाने के लिए बुलाया तो महिला बलिया पहुंच गई। वह दो बच्चों की मां बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed