फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman of Jaunpur gave birth to baby at bus stand in Chandauli both safe

चंदौली: बस स्टैंड पर जौनपुर की महिला ने शिशु को दिया जन्म, दोनों सुरक्षित

Sat, 12 Sep 2020 12:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 12 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman of Jaunpur gave birth to baby at bus stand in Chandauli both safe
बच्चे के साथ मां और परिजन। - फोटो : सोशल मीडिया।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव स्थित बस स्टैंड पर शुक्रवार को उस वक्त खलबली मच गई जब एक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। आनन-फानन में वहां खड़ी महिलाओं ने साड़ी का घेरा बनाकर गर्भवती का प्रसव कराया। बाद में लोगों ने जच्चा व बच्चा को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया। महिला जौनपुर सेेेे अपने मायके बिहार के रामगढ़ जा रही थी।

विज्ञापन


बिहार निवासी ममता (25) जौनपुर स्थित केराकत अपनी ससुराल से मायके जा रही थीं। इस दौरान उसका चार वर्ष का पुत्र भी उसके साथ सफर कर रहा था। गर्भवती ममता को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए बस को पड़ाव स्थित स्टैंड पर लाकर खड़ी कर दिया। यहां किसी तरह ममता को बस से नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन



महिलाओं ने ममता को सड़क किनारे लिटाया। अपने साड़ी का घेरा बनाकर उसे घेर लिया। लोगों ने जलीलपुर से दाई को बुलाया, जिन्होंने प्रसव कराया। इस दौरान महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद लोगों ने उसे तत्काल निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉ. मोहम्मद सुल्तान खान ने बताया कि महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed