फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman murder for five kg rice in Ghazipur police arrested accused

यूपी: पांच किलो चावल के लिए कर दी थी महिला की हत्या, मुख्य हत्यारोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीन की तलाश

Thu, 01 Apr 2021 12:55 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Thu, 01 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman murder for five kg rice in Ghazipur police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के सुहवल थाना क्षेत्र के मलसा गांव में बृहस्पतिवार को पांच किलो चावल के विवाद में महिला की हत्या कर दी गई थी। हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को बुधवार को पुलिस ने ढढ़नी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस एक महिला आरोपी को गिरफ्तारी कर चुकी है। अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरी सहयोगियों के साथ ढढ़नी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मलसा तिराहे पर हत्या में वांछित आरोपी के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने मृतक पुतुल देवी की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी दीनदयाल बिंद को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस हत्याकांड में शामिल एक महिला आरोपी कौशल्या देवी तीन दिन पूर्व गिरफ्तार की जा चुकी है। अभी हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन

बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को मलसा गांव में पांच किलो चावल को लेकर दीनदयाल तथा लालचंद्र मेें विवाद हो गया था। इसमें लालचंद्र तथा उसकी दो बहनें पुतुल देवी तथा मुन्नी देवी  घायल हो गईं थी। इलाज के दौरान पुतुल देवी की मौत हो गई थी। लालचंद्र की पत्नी रुखिया देवी की तहरीर पर पुलिस ने दीनदयाल, कौशल्या सहित पांच पर हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

महिला की हत्या में वांछित मुख्य आरोपी दीनदयाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग किए गए लाठी तथा टांगी को भी बरामद किया गया है। -योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सुहवल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed