फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman hostage to junior engineer and lineman in mirzapur

मिर्जापुरः बिजली कनेक्शन की जांच करने गए जेई और लाइनमैनों को महिलाओं ने बनाया बंधक

Mon, 13 Aug 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 13 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman hostage to junior engineer and lineman in mirzapur
demo pic
यूपी के मिर्जापुर जिले में बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर बिजली कनेक्शन की जांच चल रही है। इसी क्रम में राजगढ़ क्षेत्र के ददरा बाजार में एसडीओ के निगरानी में बिजली चोरी कर रहे एक व्यक्ति के घर में लाइन काटने गए जेई और लाइनमैनों को उसके घर की महिलाओं ने घर में बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


जेई ने फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को घर से बाहर निकलवाया। जेई ने दो लोगों के खिलाफ बिजली चोरी एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार ददरा बाजार में बिजली चोरी की शिकायत पर मड़िहान एसडीओ विनोद गुप्ता, जेई विवेक कुमार मिश्र तीन दिन से लाइनमैनों के साथ बिजली कनेक्शन की जांच कर रहे थे। तभी किसी ने बताया कि एक व्यक्ति बिजली चोरी कर आटा चक्की की मशीन चला रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ विनोद गुप्ता ने बिजली चोरी पकड़ने एवं लाइन काटने के लिए जब जेई एवं लाइनमैनों को उस व्यक्ति के मशीन पर भेजा, तो वहां मीटर के ऊपर से तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। इसके बाद जैसे ही वह लोग छत से लगे पोल से लाइन काटने के लिए चढ़े की घर की महिला ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। 


इसके बाद छेड़छाड़ करने का आरोप कर्मचारियों पर लगाने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सबको बाहर निकलवाया। जेई विवेक मिश्रा ने मड़िहान थाने पहुंचकर सन्तोष साहनी और जीत साहनी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed