फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman hanging suicide in jaunpur sarai khwaja police station

यूपी: पड़ोसी ने महिला पर लगाया लांछन, पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत तो फंदा लगाकर दी जान

Fri, 05 Mar 2021 09:25 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 05 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Woman hanging suicide in jaunpur sarai khwaja police station
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर पद्रेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार को महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि पड़ोसियों ने उसके चरित्र पर उंगली उठाते हुए उसकी पिटाई की। फरियाद लेकर जब वह थाने पहुंची तो वहां आईजी के दौरे की बात कह कर उसे लौटा दिया गया। मदद न मिलने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है। मामला जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 

विज्ञापन


महिला का पति कई वर्षों से सऊदी में रहता है। घर में वह तीन वर्षीय बेटी और ससुर के साथ रहती थी। शुक्रवार को पड़ोसी ने महिला के चरित्र पर लांछन लगाया। इस पर आपत्ति जताते हुए उसने भला-बुरा कहा तो पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी। घायलावस्था में महिला मासूम बेटी को लेकर पूर्वांचल विवि. चौकी पर पहुंची।
विज्ञापन


ससुर ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी

ससुर का आरोप है कि चौकी पर तैनात सिपाही ने थाने में आईजी के दौरे के कारण तैयारियों में व्यस्तता की बात कह कर दो घंटे बाद आने को कहा। महिला बेटी के साथ घर लौट गई और कमरे में फंदा बनाकर झूल गई। काफी देर तक बहू के कमरे का दरवाजा न खुलने पर किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो वहां शव लटकता देखा।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। ससुर ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एसओ दिग्विजय सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। चौकी पर सुनवाई न होने की बात गलत है, फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed