{"_id":"5f6b2c8ac619f865da3fc014","slug":"woman-hanged-suicide-after-verbal-fight-for-finding-mobile-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मोबाइल खोजने को लेकर बेटी से हुई कहासुनी, महिला ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मोबाइल खोजने को लेकर बेटी से हुई कहासुनी, महिला ने फांसी लगाकर जान दी
Wed, 23 Sep 2020 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 23 Sep 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : demo pics
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार की सुबह महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के निकरिका गांव निवासिनी फुलवंती देवी(52) पत्नी स्व. विनय पांडेय मड़िहान तहसील में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी हैं। बुधवार को फुलवंती देवी मड़िहान तहसील ड्यूटी जाने के लिए निकलने की तैयारी कर रही थीं। उनका मोबाइल फोन नहीं मिल रहा था। जिसे खोजने को लेकर बेटी के साथ कहासुनी हुई।
विज्ञापन
गुस्से में आकर फुलवंती देवी अपने ही घर के कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गई। घरवालों की चीख-पुकार सुन कर इकट्ठा हुए लोगों की सहायता से दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से झूल रही फुलवंती देवी को उतारकर राजगढ़ सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़िहान एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मृतिका के पति मड़िहान तहसील में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। जिनकी मौत हो जाने के बाद उनके स्थान पर महिला नौकरी कर रही थी। मृतिका को पांच बेटियां हैं। जिसमें बड़ी लड़की की शादी हो गई। है। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।