{"_id":"5f100bd48ebc3e63673ca137","slug":"woman-gave-birth-to-a-child-on-road-in-chandauli-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस से भेजा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
Thu, 16 Jul 2020 01:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
महिला को अस्पताल ले जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शहर में जीटी रोड स्थित फायर ब्रिगेड के पास गुरुवार को एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना तत्काल मुगलसराय कोतवाली को दी।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला और नवजात को राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। महिला बच्चे को लेने से मना कर रही है। कुछ पूछने पर ठीक से जवाब भी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद चिकित्सकों की टीम ने किसी तरह एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले गई। वहां दोनों को भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन