फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman found naked and covered in blood in kolhuavir gymnasium in varanasi police start investigation in , suspected of misdeed

वाराणसी: व्यायामशाला में खून से लथपथ मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 20 Oct 2021 03:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Oct 2021 03:00 PM IST
सार

वाराणसी के कोल्हुआवीर व्यायामशाला के समीप बुधवार को खून से लथपथ मिली निर्वस्त्र मिली महिला से दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी गई है। 

विज्ञापन
Woman found naked and covered in blood in kolhuavir gymnasium in varanasi police start investigation in , suspected of misdeed
कोल्हुआवीर व्यायामशाला पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के खोजवा इलाके में स्थित कोल्हुआवीर व्यायामशाला में बुधवार सुबह एक महिला बदहवाश हाल में निर्वस्त्र और खून से लथपथ मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट पता चलेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह लहूलुहान महिला निर्वस्त्र हाल में किसी तरह व्यायामशाला से निकलकर भागी और पास के एक घर के समीप जाकर छिप गई। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। साथ ही उसे महिलाओं ने वस्त्र पहनाया। मामले की सूचना पर एडीसीपी राजेश पांडेय, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकान्त दुबे भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जायजा लिया।
विज्ञापन


व्यायामशाला के भीतर खून बिखरा पड़ा था। जिसे साफ कराया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई लेकिन उनसे कोई मदद नहीं मिली। पुलिस उच्चाधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए है। वहीं, यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पर भारी डग्गामारी, बार-बार चेतावनी और कार्रवाई का नहीं कोई असर

बनारस से बाहर की रहने वाली है महिला

कोल्हुआवीर व्यायामशाला के केयरटेकर विश्वनाथ ने बताया कि रात में 10 बजे क्षेत्र की दुकानें बंद होने के बाद व्यायामशाला से लोग चले जाते हैं। सिर्फ एक छोटा गेट खुला रहता है। व्यायामशाला के अगल-बगल में रहने वाले लोगों के मुताबिक, मंगलवार की देर रात बाइक सवार युवक-युवती घुसते हुए दिखे थे।  

एडीसीपी राजेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म का मामला है। महिला कहीं बाहर की रहने वाली लग रही है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है और वह बांग्ला भाषी है। अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। 

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

सरायनंद खोजवा स्थित कोल्हुआवीर व्यायामशाला में घटी घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। घटनास्थल पर बिखरे खून की फोरेंसिक टीम ने जांच भी नहीं की और पुलिस ने उस स्थान को धुलवा दिया। बिना फोरेंसिक टीम से जांच कराए खून धुलवाने को लेकर क्षेत्र के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। 

स्थानीय लोगों ने कहा कि शाम से लेकर देर रात तक व्यायामशाला के भीतर नशेड़ियों और अराजकतत्व के लोगों का जुटान होता है। इसकी शिकायत कई बार खोजवा चौकी पर की गई लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed