{"_id":"5feaf4a8b67fe4062f5de351","slug":"woman-found-drunk-with-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्चे के साथ नशे में धुत मिली महिला, कार सवार कुछ लोग भागे थे धकेल कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्चे के साथ नशे में धुत मिली महिला, कार सवार कुछ लोग भागे थे धकेल कर
Tue, 29 Dec 2020 02:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 29 Dec 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पहडि़या क्षेत्र में सोमवार की शाम बत्तीस वर्षीय एक महिला अपने बच्चे के साथ बदहवास हाल में मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सरैया चौकी ले गई। नशे में होने के कारण महिला अपना नाम-पता नहीं पता पा रही थी। पुलिस ने उसे कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
स्थिति सामान्य होने पर भी महिला ने अपना नाम और पता नहीं बताया। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला को कार सवार कुछ लोग धकेल कर भागे थे। उधर, पुलिस के अनुसार ऐसा कुछ भी नहीं था और महिला के नशे में होने के कारण स्थिति असामान्य प्रतीत हुई।
विज्ञापन
इस संबंध में इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि महिला बघवानाला क्षेत्र की रहने वाली है। उसने 12 साल पहले वह सारनाथ क्षेत्र के मवइयां निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। महिला का पति उसे उसके मायके छोड़कर गया था। शाम के समय महिला नशे की हालत में अपने बच्चे के साथ घर से निकल गई थी।
विज्ञापन
पति और परिजनों के आने के बाद महिला का मेडिकल मुआयना कराया गया तो कुछ भी असामान्य नहीं मिला। हमारे पास महिला की मेडिकल रिपोर्ट भी है। वहीं, महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी भांग और शराब के सेवन की शौकीन है। इसी चक्कर में कुछ गड़बड़ी हो गई थी। होश में आने पर महिला ने भी कहा कि उससे कुछ गलती हो गई थी, अब आगे ऐसा नहीं होगा। इसके बाद पुलिस ने दोनों को घर जाने दिया।