फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman enter in hptspot area by other man pass in varanasi up

गुरफान के नाम से जारी हुआ पास, उसके नाम पर मऊ से वाराणसी के हॉटस्पॉट इलाके में आई महिला

Sun, 19 Apr 2020 12:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 Apr 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
woman enter in hptspot area by other man pass in varanasi up
लॉकडाउन वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।

मऊ से वाराणसी आने के लिए जिस पास का इस्तेमाल किया गया था, वह गुरफान नाम के व्यक्ति के लिए मऊ से जारी किया गया था। लेकिन वह गुरफान कहां का निवासी है और कौन है शनिवार तक इसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार को गंगापुर बाजार में एक महिला की मौत के बाद हाटस्पॉट गंगापुर में लोगों के प्रवेश को लेकर भी पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


गंगापुर के लोगों का कहना है कि लोग इतने दिनों से घरों में बंद हैं। कई दिन आवश्यक सामानों की अनुपलब्धता में बीता। फिर कोई व्यक्ति बाहर से गंगापुर में कैसे घुस गया और पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरुवार को मऊ से चलकर गंगापुर पहुंची, महिला के घर पहुंचे अधिकारियों ने भी परिजनों से यही सवाल पूछा था।
विज्ञापन


मृतका के घर के लोगों ने बीएचयू इलाज के लिए चिकित्सक को दिखाए जाने के लिए मऊ जिला अधिकारी द्वारा दिए गए पास का हवाला देते हुए एक पास दिखाया। यह पास महिला के लिए नहीं, बल्कि किसी गुरफान नाम के व्यक्ति के लिए बना था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरफान नाम का कोई व्यक्ति यहां नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगापुर से 13 भेजे गए क्वारंटीन सेंटर
गंगापुर नगर पंचायत में शुक्रवार को महिला की मौत के बाद यहां से 13 लोगों को क्वारंटीन किए जाने का निर्णय लिया गया। इन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर भेजा गया। जिन लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है वह सभी मृतक महिला के परिवार के लोग हैं।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया, जहां सभी लोग 14 दिन तक रहेंगे। इन 13 लोगों में पांच लोग मृतक के साथ मऊ से यात्रा करके आए थे। जबकि आठ लोग घर के और रिश्तेदार हैं जो मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

आपदा राहत समिति का गठन
गंगापुर में आपदा राहत समिति का गठन किया गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजीत सिंह की पहल पर गठित इस समिति में कुल 17 लोग हैं। आपदा राहत समिति गंगापुर में बेसहारा परिवारों के भरण पोषण हेतु भी कार्य करेगा। इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही अन्य लोगों से सहयोग भी प्राप्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed