{"_id":"603a8ac9ac0e4a4eb877888b","slug":"woman-dies-in-varanasi-due-to-magic-reversal-14-devotees-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मैजिक पलटने से महिला की मौत, 14 श्रद्धालु घायल, जा रहे थे गंगा स्नान को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मैजिक पलटने से महिला की मौत, 14 श्रद्धालु घायल, जा रहे थे गंगा स्नान को
Sat, 27 Feb 2021 11:39 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के विश्व सुंदरी पुल के एप्रोच मार्ग पर शनिवार को मैजिक पलटने से एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन से पूर्व गंगा स्नान के लिए बलुआ घाट जा रहे थे। आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
मिर्जापुर के लालगंज गांव के 15 लोग मैजिक में सवार होकर सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन के लिए घर से निकले। दर्शन पूजन से पहले रामनगर के बलुआ घाट पर स्नान के लिए मैजिक जैसे ही घूमी कि अचानक ब्रेक फेल हो गया और अनियंत्रित मैजिक सड़क किनारे पलट गई। मैजिक में सवार रन्नो देवी (48) सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन
इसी दौरान पीछे से गुजर रहे ट्रक ने रन्नो देवी को कुचल दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मैजिक में सवार छब्बू लाल (60), संदीप (20), अमन (19), भीम (25), शंभूनाथ (40), अनीता (35),कंचन (22), आशी देवी (55), बलवंत (18), बाबूलाल (50), हीरावती (45), सचिन (5), विनोद (36) सहित चालक अशोक घायल हो गया।
विज्ञापन
घायलों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने मैजिक में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। उधर, घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।