फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman dies after being hit by truck laden with gas cylinder in varanasi truck overturns in a ditch trying to escape

वाराणसी: गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, भागने के चक्कर में खाई में पलटा

Fri, 18 Jun 2021 03:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 03:10 PM IST
सार

भदोही- वाराणसी मार्ग पर गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। भागने के चक्कर में ट्रक एक और महिला को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गया। घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck laden with gas cylinder in varanasi truck overturns in a ditch trying to escape
महिला को कुचलने के बाद खाई में पलटा गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के रफ्तार का कहर नजर आया। गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक ने शौच करने जा रही एक और महिला को टक्कर मारी और सड़क किनारे खाई में पलट गया। चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया वहीं घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। घटना कपसेठी थाना क्षेत्र के मटूका गांव नाले के पास शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बेज की है।  भदोही की तरफ से गैस सिलेंडर लदा ट्रक (यूपी 65 एचटी 5551 ) वाराणसी की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन


नाले के पास मटुका धनगरपुर  गांव निवासिनी मालती देवी (52) को कुचल दिया। मृतका मटूका बाजार स्थित राजनाथ जायसवाल के यहां गुड़ बनाने जा रही थी। हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश में ट्रक की रफ्तार और तेज कर दी। इस दौरान  शौच करने जा रही महिला को टक्कर मारने के बाद ट्रक खाई में पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से लक्ष्मीना देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना के बाद चालक और खलासी फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कपसेठी पुलिस को दी। बताया जाता है कि मृतक महिला गुड़ बनाने का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। मृतका  एक पुत्र और तीन पुत्रियों की मां थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed