फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman died in nandganj ghazipur

यूपी: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मरने से पहले बेटी ने मां को सुनाई खौफनाक दास्तां

Mon, 16 Mar 2020 07:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Mar 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Woman died in nandganj ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रविवार को एक विवाहिता की अचानक तबियत खराब हो गई। सूचना मिलते ही उसकी मां वहां पहुंच गई। विवाहिता ने मां को बताया कि उसे खाने में जहर मिलाकर दिया गया है। इसी बीच उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसने देखते ही देखते दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की मां की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


नैसारे गांव निवासी स्व. सदानंद राम की पुत्री रिंकू(25) की शादी जून 2014 में नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा निवासी रामजतन राम के पुत्र उपेंद्र के साथ हुई थी। रिंकू की तीन वर्षीय पुत्री रोशनी और छह माह की बेटी लाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात करीब 11 बजे संदिग्ध अवस्था में रिंकू की हालत बिगड़ गई। ससुराल के लोगों ने इसकी जानकारी उसकी मां उर्मिला को दी। मां वहां पहुंची तो देखा कि बेटी की हालत खराब थी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की मां ने तहरीर दी। इसमें उसने आरोप लगाया कि सूचना मिलने पर बेटी रिंकू के यहां आई तो देखा कि उसकी हालत खराब है। उसने मुझसे बताया कि ससुराल के लोगों ने उसके खाने में जहर दिया है। थोड़ी ही देर बाद ही रिंकू की मौत हो गई।

आरोप लगाया कि मेरी लड़की से दहेज के लिए बार-बार मांग की जा रही थी, जबकि शादी के समय 51,000 और घर गृहस्थी का सामान एक बाइक दी थी। शादी बीतने के एक सप्ताह बाद ही पति उपेंद्र ने बेटी पर एक और बाइक लाने का दबाव डालने लगा। लड़की ने जब बताया तो धरवा ग्राम प्रधान राधेश्याम व अन्य लोगों की उपस्थिति में दूसरी बाइक लड़के को दी गई।

इसके बाद पति पैसे की मांग करने लगा। देने में असमर्थता जताने पर बेटी को मारता-पीटता था। दहेज को लेकर मेरी बेटी की जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। मृतका दो पुत्री रोशनी (3) और छह माह की लाली है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुर रामजतन, सास पुष्टमी देवी, पति उपेंद्र, दो ननद और एक ननदोई के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। इस मौके में सीओ भुड़कुड़ा रामबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed