{"_id":"5e25bf708ebc3e7d663b14fb","slug":"woman-died-due-to-blast-in-air-filling-tank-at-puncture-shop-in-halia-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पंक्चर की दुकान पर हवा भरने की टंकी फटी, दुकानदार की पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पंक्चर की दुकान पर हवा भरने की टंकी फटी, दुकानदार की पत्नी की मौत
Mon, 20 Jan 2020 08:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 20 Jan 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पंक्चर की दुकान पर सोमवार की सुबह हवा भरने की टंकी फटने से दुकानदार की पत्नी की मौत हो गई। धमाके से टीन शेड भी उड़ गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जिले के हलिया थाना क्षेत्र केक्षेत्र निवासी संतलाल गुप्ता की अदवा कालोनी में पंचर की दुकान है। वह सोमवार की सुबह हवा भरने की मशीन को चालू करके हैंडपंप पर स्नान करने चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी 40 वर्षीय रमादेवी भी हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। वहां हैंडपंप से पानी लेकर दुकान से होकर अंदर घर में जा रही थी कि उसी समय हवा भरने की टंकी फट गई।
विज्ञापन
इसकी चपेट में आने से रमादेवी गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाके से दुकान की छत में लगा टीनसेड क्षतिग्रस्त हो गया। हवा भरने की टंकी फटने का जोरदार आवाज सुनकर आस पास के लोग भागते पहुंचे। हैंडपंप पर स्नान कर रहा संतलाल घायल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था कि उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दिया, पर काफी देरी से पुलिस पहुंची। रमादेवी को सबसे बड़ी पुत्री 18 वर्षीय अंशु गुप्ता, 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु व 10 वर्षीय पुत्र अंकित है। मृतका के मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।