{"_id":"56f992bf4f1c1bfa02f009a3","slug":"woman-died-after-being-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर थाने के ठीक सामने सोमवार की शाम करीब पांच बजे ट्रक से कुचलकर शीला देवी (45) की मौत हो गई। शीला अपने पति सोनभद्र के सुकृत निवासी मंगरू मौर्या के साथ रामनगर से अपने घर जा रही थीं। थाने के सामने बाइक का हैंडिल एक ट्रक में फंस गया। बाइक अनियंत्रित हुई और बाइक सवार दंपती गिर गए। शीला सड़क पर दाहिने तरफ गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मंगरू पत्नी शीला के साथ रविवार को फूलपुर में रहने वाले अपने मामा लालजी के घर एक समारोह में भाग लेने गए थे। सोमवार की शाम वह बाइक से लौट रहे थे। रामनगर थाने के सामने ही वह हादसे का शिकार हो गए। शीला के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रामनगर में दिन में नो इंट्री लागू होनी चाहिए। दिन में भारी वाहनों के आवागमन से आए दिन लोग हादसे का शिकार होते हैं।