फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman commit suicide and she lives with her lover

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति और दो बच्चों को छोड़ रह रही थी प्रेमी के साथ

Sun, 20 Jan 2019 10:20 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 20 Jan 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Woman commit suicide and she lives with her lover
demo pic
वाराणसी के शिवदासपुर में किराये के मकान में रहने वाली कपसेठी थाना क्षेत्र के बरियावनपुर की अनीता (30) शनिवार को फंदे के सहारे लटकी मिली। सूचना पाकर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चर्चा रही कि प्रेमी की बेवफाई से दुखी होकर अनीता ने आत्महत्या की है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर निवासी छविराम पटेल के मकान में बीते एक मकान से अनीता किराये पर रह रही थी। अनीता के साथ रोहनिया थाना के जक्खिनी का एक युवक रहता था और खुद को उसका पति बताता था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह युवक का एक दोस्त पहुंचा तो उसने दुपट्टे के फंदे पर अनीता को लटके देख शोर मचाया। इस पर सूचना पुलिस को दी गई लेकिन युवक का कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि अब तक की तफ्तीश में सामने आया है कि अनीता अपने पति और दो बच्चों को छोड़ कर जक्खिनी निवासी युवक के साथ रह रही थी। युवक का पता लगाया जा रहा है ताकि अनीता के आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सके। अनीता के मायके और ससुराल के लोगों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed