फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman

मुश्किलों को मात देकर मजबूत बनीं मीना

Thu, 22 Oct 2020 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
woman
वाराणसी। घर परिवार और परिस्थितियों ने तो बेसहारा किया ही समाज की बंदिशें भी कदम दर कदम रोड़ा बनीं। इसके बावजूद कुछ कर गुजरने की तमन्ना तमाम पाबंदियों, फब्तियों और यातनाओं पर भारी पड़ी। कुछ ऐसी ही कहानी है माधोपुर निवासी मीना बरनवाल की परिवार में पुरुष प्रधान व पितृ सतात्मक सोच का दंश उन्हें अपने जीवन में झेलना पड़ा। दो बेटियों को जन्म देते ही उनका पूरा जीवन ही बदल गया। पति की यातनाएं और परिवार वालों के तानों के बाद भी वो रिश्ते में बधी रहीं। लेकिन एक दिन आखिरकार पति ने उन्हें घर से निकाल दिया। जीवन के इस रूप सत्य से मीना पूरी तरह टूट गईं। लेकिन उन्होंने अपनी बेटियों को अपनी ताकत बनाया। दोनों बेटियों के साथ उन्होंने अपना नया जीवन शुरू किया। अपनी पढ़ाई लिखाई के बल बूते उन्होंने घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाया और अपनी बेटियों को अच्छी परवरिश दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में जब उन पर आर्थिक संकट आया तब भी उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी । वेस इंडिया की अंजू सिंह ने इसमें उनकी काफी मदद की। अपनी बेटियों की परवरिश व घर चलाने के लिए उन्होंने लॉकडाउन में घर-घर सैनिटाइजर, फिनायल, बेकरी आदि सामान लेकर घर-घर पहुंचाना शुरू किया। इससे काम से जो पैसे मिलते उससे ही वह अपना घर चला रही थी। अपनी बेटियों की देखभाल करने के साथ ही मीना जानवरों की भी सेवा में तत्परता से लगी हुई है। लॉकडाउन में जहां उनके पास पैसे नहीं थे, उन्होंने उस बुरे वक्त में भी जानवरों का पेट भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed