{"_id":"5da460fd8ebc3e93c8166dc3","slug":"woman-child-died-fall-wall-three-injured-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार गिरने से महिला सहित मासूम बच्चे की दबकर हुई मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार गिरने से महिला सहित मासूम बच्चे की दबकर हुई मौत, तीन लोग घायल
Mon, 14 Oct 2019 05:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 14 Oct 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
कच्ची दीवार गिरने से महिला और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रघुनंदन नगर अहिरौली गांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े बजे कच्ची दीवार गिरने से एक महिला समेत मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रघुनंदन नगर अहिरौली गांव में सितारून निशा पत्नी तौफीक(35) ने कच्ची दीवार के बगल में रखी गिट्टी हटा रही थी। इस दौरान दीवार गिर गई, जिसमें सितारून निशा और फरहान(3) पुत्र बरकत अली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ बचाने के लिए दौड़े रुकैदी(42) पत्नी मुगल-ए-आजम, कौसर(20) पुत्र शराफत अली, आसिफ(5) पुत्र मोहम्मद आबिर बुरी तरह से घायल हो गए। इनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजमगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक सितारून निशा और मासूम बच्चे फरहान का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम फैला हुआ है।