{"_id":"5cacaacfbdec22493442f445","slug":"woman-caught-with-forigen-currency-on-varanasi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयपोर्ट पर 34 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ी गई महिला यात्री, अफसर कर रहे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयपोर्ट पर 34 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ी गई महिला यात्री, अफसर कर रहे पूछताछ
Tue, 09 Apr 2019 08:01 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 09 Apr 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई महिला यात्री और बरामद विदेशी मुद्रा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर बैंकॉक की एक महिला यात्री के पास के 34 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा पकड़ी गई है। सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल संजू यादव महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
वाराणसी के बाबतपुर में स्थित लाल बहादुरी शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर दो बजे सुकन्या जुनसिंग पहुंची। सुकन्या इण्डिगो की विमान 6ई 97 द्वारा बैंकॉक की यात्रा कर के वाराणसी पहुंची। यात्रियों की जांच के दौरान सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कर्मचारी संजू यादव ने सुकन्या के निजी अंगों में एक पैकेट पाया।
विज्ञापन
जिसके बाद कांस्टेबल ने कस्टम के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुकन्या को कस्टम अधिकारी को सौंप दिया गया। महिला अपने साथ विदेशी मुद्रा अमेरिकी डॉलर, रियाल और यूरो ले जा रही थी। जिसकी कीमत भारतीय रुपये में लगभग 34 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन
