फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman assaulted in Family Court complex; FIR registered against husband.

Varanasi News: परिवार न्यायालय परिसर में महिला से मारपीट, पति पर प्राथमिकी

Fri, 17 Jul 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted in Family Court complex; FIR registered against husband.
विज्ञापन

वाराणसी। परिवार न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को वैवाहिक विवाद की सुनवाई के लिए आई महिला ने पति पर मारपीट और चेन छीनने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जंसा थाना क्षेत्र के खरगूपुर निवासी अर्चना मिश्रा बृहस्पतिवार सुबह 11:45 बजे परिवार न्यायालय (प्रधान) में मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंची थीं। आरोप है कि वहां पति अखंड प्रताप उपाध्याय ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। आरोपी ने पहले गालीगलौज कर चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर पीटा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट भी छीन लिया। छीना-झपटी में चेन का एक हिस्सा उनके पास रह गया, जबकि आधी चेन और लॉकेट लेकर आरोपी मौके से भाग गया। महिला का दावा है कि पूरी घटना न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है, जिससे घटना की पुष्टि हो सकती है। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article