फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman and a man injured by shooting in dispute in ghazipur

गाजीपुर : पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, गोली चलने से महिला समेत दो लोग घायल

Wed, 03 Apr 2019 11:50 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 03 Apr 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
woman and a man injured by shooting in dispute in ghazipur
मौके पर पहुंची पुलिस और घर पर हुआ पथराव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुरानी रंजिश में गोली चलने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह दो पक्ष आपसी विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। इसी बीच गोली चलने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए है।

विज्ञापन


गाजीपुर के नंदगंज थाना के बहादीपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर बिंद और यादव समाज के बीच कब्जे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह विवाद अचानक बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


इसी दौरान चली गोली में एक पक्ष की गंगिया देवी (45) और विदेशी बिंद (46)घायल हो गए। घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने हमलावर के घर को घेर लिया और जमकर पत्थरबाजी की। पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

woman and a man injured by shooting in dispute in ghazipur
घटनास्थल पर पहुंचीं विधायक संगीता बलवंत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना है कि ग्राम समाज की जमीन को लेकर हुई इस मारपीट और गोली चलने में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, छानबीन की जा रही है। इसके बाद तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मौके पर विधायक संगीता बलवंत भी पहुंच गई और पीड़ित परिवार से मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed