फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jackal attack on two people injured villagers beaten wolf to death in varanasi

वाराणसी में सियार का आतंक: हमले में दो लोग घायल, ग्रामीणों ने लाठी- डंडे से पीटकर सियार को मार डाला

Tue, 01 Oct 2024 11:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 01 Oct 2024 11:29 AM IST
सार

वाराणसी जिले में सियार के हमले में दो लोग घायल हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर लाठी- डंडे से पीटकर सियार को मार डाला। 

विज्ञापन
Jackal attack on two people  injured villagers beaten wolf to death in varanasi
मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के रामपुर (चंद्रावती) गांव में मंगलवार की रात में सियार ने आतंक मचाया। उसने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सियार को लाठी- डंडे से पीट- पीटकर मार डाला।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
गांव में एक सियार ने घर के पास सो रहे राकेश राम व मुलायम राम पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर राकेश राम की पत्नी किरन ने बचाव के लिए आवाज लगाई। इस पर गांव के लोग मौके पर लाठी डंडा लेकर पहुंचे और सियार को पीट पीटकर मार गिराया। घायल की पत्नी किरन की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी सियार को ले गए। गंगा नदी के किनारे बसे रामपुर गांव में जंगली जानवरों का आना जाना प्रायः लगा रहता है। ऐसे में लोगों में दहशत का माहौल है।

क्या बोले अधिकारी
वन रेंजर संजय कुमार ने बताया कि सियार का पोस्टमार्टम कर उसे दफना दिया गया। वन जीव अधिनियम की तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed