फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   With vda team DM Inspection ganga ghat

गंगा तट के अवैध निर्माणों पर चला वीडीए का हथौड़ा

Sat, 03 Jan 2015 02:09 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
With vda team DM Inspection ganga ghat

वाराणसी। गंगा तट और उसके आसपास के अवैध निर्माणों पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद की नाराजगी के मद्देनजर वाराणसी विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार से अभियान चला कर एक बार फिर कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

अस्सी से खिड़किया घाट तक आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों पर वीडीए का हथौड़ा चला। इस बीच, जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने दशाश्वमेध घाट से सिंधिया और चौसट्टी घाट तक नाव से घूम कर कार्रवाई का जायजा लिया।
विज्ञापन

साथ ही, मानीटरिंग के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुए निर्देश दिया कि चौबीस घंटे के अंदर चिह्नित अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर लिया जाए। शनिवार को जिलाधिकारी फिर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौटिल्य सोसायटी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने नाराजगी जताते हुए सामने घाट से राजघाट के बीच गंगा तट के अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का आदेश जिलाधिकारी और विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को दिया था।
मामले की सुनवाई की अगली तिथि आठ जनवरी निर्धारित की गई है। उच्च न्यायालय की नाराजगी के भय से अस्सी घाट, जैन घाट, चौसट्टी घाट, हरिश्चंद्र घाट, सिंधिया घाट और खिड़किया घाट स्थित अवैध निर्माणों के खिलाफ शुक्रवार से फिर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से बचाव के लिए सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। निरीक्षण से पहले जिलाधिकारी ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में दशाश्वमेध स्थित जल पुलिस थाने पर बैठक भी की।

 कार्रवाई के दौरान वीडीए उपाध्यक्ष सर्वज्ञ राम मिश्र, सचिव एमपी सिंह, तहसीलदार डीके सिंह, अधिशासी अभियंता आरएस चौधरी, अवर अभियंता बीएन सिंह सहित वीडीए के सभी जोनल अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed