फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   With the mercury at 17 degrees, the nights in Kashi are 8 degrees colder than in 2025, and westerly winds are blowing at a speed of 30 km/h.

Varanasi News: 17 डिग्री पारा, 2025 से 8 डिग्री ज्यादा सर्द हैं काशी की रातें, 30 किमी/घंटे की गति से बही पछुआ

Sat, 11 Apr 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
With the mercury at 17 degrees, the nights in Kashi are 8 degrees colder than in 2025, and westerly winds are blowing at a speed of 30 km/h.
वाराणसी। अप्रैल की रात में फरवरी जैसी सिहरन है। पिछले साल की तुलना में इस बार बनारस की रातें आठ डिग्री ज्यादा सर्द हैं। 2025 में 9 और 10 अप्रैल को रात का तापमान 27 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस था, जबकि इस बार यह 17 डिग्री के आसपास ही है। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान इतना ज्यादा गिरा हुआ है।
विज्ञापन


इन दिनों रात या भोर में जॉगिंग के लिए बाहर निकलने में ठंडक ज्यादा महसूस हो रही है। लोग बचाव के लिए मोटे कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं। बनारस में शुक्रवार को दिन के हालात भी कुछ ऐसे ही रहे। तेज धूप के बीच पछुआ हवा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अभी आगे भी दो दिनों तक इसी गति से हवा बहने का पूर्वानुमान है। इसके चलते शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4.8 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन

हवा में नमी 23 फीसदी
शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 23 से 37 फीसदी के बीच रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ की नई शाखा सक्रिय हो सकती है। वहीं अब तक बनारस में पिछले 15 दिनों से आंधी और बारिश जैसी स्थिति बनी हुई थी। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि इस सप्ताह अब किसी भी तरह की आंधी या बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा बहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed