{"_id":"5740c8d34f1c1be71fac7be1","slug":"with-the-help-of-the-central-government-will-deliver-pools-ponds","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की मदद से कुंडों-तालाबों का होगा उद्धार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की मदद से कुंडों-तालाबों का होगा उद्धार
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 22 May 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
कबीर नगर में आईपीडीएस के काम का जायजा लेते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बनारस के पौराणिक तालाबों, कुंडों का उद्धार करने के लिए केंद्र सरकार मदद करेगी। इससे यहां का सुंदरीकरण हो सके। शनिवार को आईपीडीएस योजना के कार्यों का निरीक्षण कबीर नगर कालोनी और रवींद्रपुरी में किया। इसके बाद देर रात सर्किट हाउस में बैठक कर अधिकारियों संग केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि भूमिगत केबल डालने का काम धीमी गति से चल रहा है। इसके लिए कर्मचारियों की संख्या 490 से बढ़ाकर एक हजार की जाएगी।
देर रात सर्किट हाउस में हुई बैठक में आला अधिकारियों को केंद्रीय योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। इसमें तेजी लाने को कहा।
आईपीडीएस योजना के तहत जहां भी बिजली की भूमिगत केबल डाली जाएगी, वहां सामाजिक संस्था अतुल्य काशी के सहयोग से पौधरोपण किया जाएगा। मंत्री ने कबीर नगर कॉलोनी में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। संस्था के अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि बरसात के दिनों में पूरे शहर में पौधरोपण किया जाएगा। संस्था स्वच्छ काशी, हरित काशी के सपने को साकार करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। इस दौरान नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संजीव सिंह बिल्लू, शैलेष गुप्ता, शोभनाथ मौर्या, रूपेश चौरसिया, मनोज जायसवाल, भरत यादव आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल और खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार शाम गांधी आश्रम का दौरा किया। आश्रम की दुर्दशा पर दुख जताया। कहा कि आश्रम को पुनर्जीवित किया जाएगा। दावा किया कि 33 वर्ष से बंद पड़ी इस संस्था का स्वरूप साल भर के अंदर बदल जाएगा। धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सबसे पहले मंत्री सघन क्षेत्र विकास समिति, उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि के बाद गांधी आश्रम पहुंचे। मंत्री ने तीनों संस्थाओं में बंद पड़े वस्त्र उद्योग, चर्म, शिल्प, काकरी, बेकरी, कताई, वस्त्र शोधन के साथ पापड़ और अगरबत्ती उद्योग का निरीक्षण किया। मंत्री ने शिवपुर के इंजीनियर वैभव सिंह द्वारा निर्मित डायमंड ई रिक्शा को भी देखा और उस पर बैठ कर उनकी पीठ थपथपाई। इस दौरान प्रधानमंत्री के सचिव तन्मय मेहता, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएन शुक्ला, खादी ग्रामोद्योग के उप निदेशक एपी जायसवाल, रमादुरई, कमल नयन द्विवेदी, सुनील ओझा, तीनों संस्थाओं के मंत्री हरिश्चंद्र पाठक, लाल बहादुर राय, संतोष सिंह, गजेन्द्र सिंह मौजूद थे।