फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi raliway cancer hospital become hightech

वाराणसी का कैंसर अस्पताल बनेगा हाईटेक

Thu, 15 Dec 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 15 Dec 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
varanasi  raliway cancer hospital become hightech
टाटा मेमोरियल कोलकाता ने भेजा इस्टीमेट, 24 दिसंबर को होगी अहम बैठक - फोटो : अमर उजाला

बनारस समेत पूर्वांचल के कैंसर मरीजों के लिए सस्ते और बेहतर इलाज की राह जल्द खुलने वाली है। इसके लिए लहरतारा स्थित रेलवे कैंसर संस्थान को 50 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक करने की योजना तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन


टाटा मेमोरियल कोलकाता ने इसका इस्टीमेट तैयार कर रेल मंत्रालय को भेज दिया है। तीन चरणों में कैंसर संस्थान के विकास की कार्ययोजना बनाई गई है। इस सिलसिले में 24 दिसंबर को अहम बैठक होगी। इस बैठक में डायरेक्टर जनरल रेलवे हेल्थ सर्विसेज डॉ. अनिल कुमार और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अलावा टाटा मेमोरियल कोलकाता के अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कैंसर संस्थान के विकास के लिए रेलवे और टाटा मेमोरियल के बीच करार हो सकता है। लगभग तीन महीने पहले कैंसर संस्थान के विकास की यह पहल शुरू हुई थी। तय कार्ययोजना के मुताबिक पहले फेज में भवन का विकास होगा। दूसरे चरण में इलाज से जुड़ी अत्याधुनिक मशीनें और अन्य संसाधन लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण में यहां के टेक्निकल स्टाफ को ट्रेनिंग और एक्सपर्ट मुहैया कराया जाना है। कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएस खान ने बताया कि विकास की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के साथ बैठक में इस पर भी मंथन होगा कि रेल कर्मियों और आम जनता को किस तरह सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed