फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   With auspicious songs, married women performed sixteen adornments and palanquin worship of Mata Gaura

Varanasi News: मंगल गीतों के साथ सुहागिनों ने किया माता गौरा का सोलह शृंगार व पालकी पूजन

Thu, 26 Feb 2026 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
With auspicious songs, married women performed sixteen adornments and palanquin worship of Mata Gaura
वाराणसी में बुधवार को टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर मां गौरा का किया गया श्रृंगार । अमर उजाला
चल हो गौरा ऊंचे पहड़वा, भोला कऽ अंगना बोलउलेबा... की करुण-मधुर तान जैसे ही टेढ़ीनीम की हवाओं में घुली, पूरा वातावरण सुहाग और श्रद्धा के रंग में भीग उठा। काशी की सनातन परंपरा के अनुरूप गौना आयोजन के दूसरे दिन बुधवार को सुहागिनों की थाप, वैदिक मंत्रों की गूंज और मंगल गीतों की मधुर लहरियां एक साथ स्पंदित होती रहीं। जिस पालकी से बाबा गौना कराने जाएंगे, उसकी सविधि पूजा हुई। षोडशी शृंगार हुआ।
विज्ञापन

टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत के आवास पर श्रीकाशी विश्वनाथ और माता गौरा के गौना की रस्म का सिलसिला शुरू है। तेल-हल्दी की रस्म के बाद माता गौरा के सोलह शृंगार का लोकाचार हुआ। पूर्व महंत परिवार सहित काशीवासियों ने बाबा की पारंपरिक पालकी और सिंहासन का पूजन किया। पूर्व महंत कुलपति तिवारी के पुत्र और आयोजक पं. वाचस्पति तिवारी के आचार्यत्व पं. सुशील त्रिपाठी सहित पांच वैदिक ब्राह्मणों ने विधिवत अनुष्ठान कराया। बाबा के मस्तक पर सजने वाला देव किरीट भी तैयार किया गया। काठियावाड़ से आए शिव-पार्वती के राजसी परिधान भी अंतिम रूप में सजाए गए हैं।
विज्ञापन


महिलाओं ने गीतों से की सोलह शृंगार का लोक बखान
गौनहारिनों की टोली ने मंगल गीत गाते हुए माता गौरा के सोलह शृंगार का बखान किया। वहीं शिवांजलि कार्यक्रम में लोक एवं सुगम संगीत का अनूठा संगम दिखा। कलाकारों ने शिव-विवाह और गौना से जुड़े पारंपरिक गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed