{"_id":"5740c6804f1c1b0979ac6fd6","slug":"wisdom-purification-ritual-for-farmers-faun","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बुद्धि-शुद्धि के लिए ग्राम देवता को पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बुद्धि-शुद्धि के लिए ग्राम देवता को पूजा
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 22 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
इदिलपुर में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत जमीन के पूरे मुआवजे को लेकर इदिलपुर सत्याग्रह स्थल पर आंदोलित महिला व पुरुष किसानों ने ग्राम देवता का पूजन किया। साथ ही मंगल गीत गाकर आंदोलन को विफल बनाने में जुटे लोगों की बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना की। भूमि अधिग्रहण के नए अध्यादेश के अनुसार मुआवजा मिलने की भी कामना की।
किसान नेता विजय शंकर पांडेय ने बताया कि शासन-प्रशासन के साथ ही कुछ स्वार्थी तत्व आंदोलन को कमजोर करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हम एक हैं और जब तक पूरा मुआवजा नही ले लेते यह आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि कोई भी मजबूरी हो किसान हटेंगे नहीं, अड़े रहेंगे।
इसमें ज्ञानचंद, कमलेश नारायण, छविनाथ, राकेश सिंह, ओंकार त्रिपाठी, देवनाथ, अक्षयवर, ओमप्रकाश, शिवकुमारी, सुमित्रा, उर्मिला, संतोष पटेल आदि लोग मौजूद रहे।रिंग रोड के मुआवजे को लेकर किसान जगह-जगह शांतिपूर्ण सभा कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिन ही नहीं बल्कि रात में भी किसान सत्याग्रह में समय दे रहे हैं। अहमदपुर और हृदयपुर में दिन रात सत्याग्रह चल रहा है। उन्हें नए अध्यादेश से मुआवजा चाहिए। सत्याग्रह में शामिल किसानों में पन्ना लाल, प्रभुनाथ, बैजनाथ, कंचन, चंद्रिका, सुभाष, मनोज, पारस, कल्लू, दशरथ, पुन्नवासी, अशोक, नागेंद्र, जयप्रकाश, राजेंद्र आदि लोग हैं।