फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Winning Indian wrestling team manager welcomed upon return to Kashi

Varanasi News: विजेता भारतीय कुश्ती टीम के मैनेजर का काशी लौटने पर स्वागत

Mon, 06 Jul 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Winning Indian wrestling team manager welcomed upon return to Kashi
भारतीय अंडर 20 जूनियर एशिया कुश्ती में पदक जीतने वाली टीम के मैनेजर प्रबल प्रताप सिंह और गोरख यादव का वाराणसी पहुंचने पर स्वागत हुआ। स्टेशन पर दोनों मैनेजरों को कुश्ती खिलाड़ियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता थाईलैंड के पटाया में खेली गई। इस प्रतियोगिता में खेलने वाली महिला और पुरुष कुश्ती टीम के मैनेजर प्रबल प्रताप सिंह और गोरखनाथ यादव थे। उनके साथ भारतीय कुश्ती टीम में जौनपुर के खिलाड़ी सौरभ ने रजत पदक जीता। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि यह चैंपियनशिप 30 जून से 5 जुलाई तक खेली गई। इसके 79 किलो फ्रीस्टाइल में जौनपुर के बादशाहपुर तहसील निवासी कुश्ती खिलाड़ी सौरभ यादव ने भारतीय टीम में वाराणसी का प्रतिनिधित्व किया। सौरभ 2023 किर्गिज़स्तान में सब जूनियर एशिया चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रजत पदक जीत चुके हैं। उन्होंने जूनियर नेशनल छत्तीसगढ़ में स्वर्ण पदक और अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 2025 कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed