फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wind speed slowed down, scorching sun, mercury increased by 1 degree Celsius

Varanasi News: हवा की रफ्तार थमी, तीखी हुई धूप, 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया पारा

Mon, 23 Feb 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Wind speed slowed down, scorching sun, mercury increased by 1 degree Celsius
वाराणसी। पिछले सप्ताह तक सुबह और शाम सिहरन के बाद इस सप्ताह मौसम ने अचानक करवट ली है। दिन में हवा की रफ्तार थमने के साथ ही जिस तरह की धूप हो रही है, उसने गर्मी का अहसास करा दिया है। रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहा। धूप भी पिछले दो दिन की तुलना में ज्यादा असरदार रही। इसका असर शाम को भी देखने को मिला। गर्मी से राहत के लिए अब लोग पंखा भी चलाने लगे हैं।
विज्ञापन

इधर, मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान औसत से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उधर न्यूनतम तापमान भी 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.5 डिग्री अधिक रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरह की स्थिति है, उससे अगले सप्ताह धूप और तीखी होने के साथ ही तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed