फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will take the right of Sarva Seva Sangh from agitation and court

Varanasi News: आंदोलन व न्यायालय से लेंगे सर्व सेवा संघ का हक

Wed, 09 Aug 2023 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Will take the right of Sarva Seva Sangh from agitation and court
अगस्त क्रांति दिवस पर जन प्रतिरोध सम्मेलन में सर्व सेवा संघ को बचाने पर जोर दिया गया। देशभर से आए समाजसेवियों ने आगामी कार्य योजनाओं के प्रस्ताव पर चर्चा की। पराड़कर भवन में आयोजित सम्मेलन में मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त संदीप पांडेय ने कहा कि आज देश में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। अब देश की तस्वीर बदलने के लिए राजनीतिक तरीके से लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन

लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के अध्यक्ष प्रो. आनंद कुमार ने कहा कि हमें भारत के मूल्यों के खिलाफ काम करने वालों के प्रति सजग और चिंतित रहने की जरूरत है। सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान की अध्यक्ष आशा बोथरा ने कहा कि सर्व सेवा संघ के हक की लड़ाई जारी रहेगी। अब आंदोलन व न्यायालय से सर्व सेवा संघ का हक लेंगे। प्रफुल्ल सौमित्र रॉय, गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, फैजल खान, डॉ. सुनीलम आदि ने भी विचार रखे। बृहस्पतिवार को शास्त्रीघाट पर देशभर से गांधीवादी विचारक व समाजसेवी भाग लेंगे। इसमें समाजसेविका मेधा पाटकर, किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


गांधी व विनोबा के विचारों को आमजन तक पहुचाएं
सर्व सेवा संघ की ओर से बुधवार को तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। मणिपुर हिंसा, गांधी मूल्यों तथा गांधीवादी संस्थाओं पर हो रहे हमलों के विरुद्ध एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया गया। सर्व सेवा संघ परिसर पर कब्जे पर रोष व चिंता जताई। साथ ही गांधी व विनोबा भावे के विचारों को जनजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान डॉ. रामजी सिंह, डॉ. मुहम्मद आरिफ, विश्वनाथ आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed