फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will look at the ghats Water Vending Machine

घाटों पर लगेगी वाटर वेंडिंग मशीन

Thu, 28 May 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 28 May 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Will look at the ghats Water Vending Machine
 काशी विश्वनाथ मंदिर सहित काशी के प्रमुख घाटों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगेगी। शुद्ध पानी की यह मशीन एटीएम की तरह काम करेगी। पैसा डालने पर पानी मिलेगा। घाटों पर बायो डिग्रेबल टॉयलेट, विजिटर्स चेंजरूम और जनरल टॉयलेट बनाए जाएंगे। यह जानकारी बुधवार की शाम गुलाब बाग स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पत्रकारों को दी। बताया कि बुनकरों के लिए बड़ा लालपुर में प्रस्तावित व्यापार सुविधा केंद्र और शिल्प संग्रहालय का निर्माण कार्य 15 दिन के अंदर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री ने कहा कि ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर की टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। 15 जून के आसपास निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को जनवरी 2017 तक पूरा कर लिया जाना है। बताया कि बनारस और आसपास की सड़कों की सेहत सुधारने और उन्हें चौड़ा करने की योजना तैयार है। जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। सड़क सुधार पर 13775 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मीडिया के सामने केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित योजनाओं का पूरा ब्यौरा भी रखा। बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। इस पर लगभग 630 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


इसमें गरीबों को एलईडी बल्ब देने और गंगा घाटों के विद्युतीकरण की योजना भी शामिल है। सिन्हा ने कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत काशी में गंगा की निर्मलता पर 289 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही, काशी की 15 ऐतिहासिक धरोहरों की साफ-सफाई और वहां शुद्ध पेयजल मुहैया कराने पर हृदय योजना के तहत 89 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेल के आरक्षित टिकटों में दलालों का नेटवर्क हावी होने के सवाल पर रेल राज्यमंत्री ने कहा कि रेलवे ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है जिसमें दलालों के लिए कोई जगह होगी ही नहीं। बीएचयू में एम्स के सवाल पर उन्होंने कहा कि बजट में पूर्वांचल में एम्स का ऐलान हो चुका है। अब वह एम्स बीएचयू में होगा या कहीं और, यह जल्द तय हो जाएगा। जयापुर से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुसहरों के लिए बने आवासीय भवन अटल नगर का जल्द ही लोकार्पण कर उसे लाभान्वित परिवार को सौंप दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मौजूद प्रदेश भाजपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी मोदी सरकार की जनहित से जुड़ी कई योजनाआें का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed