फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will handicrafts global market

हस्तशिल्प को देंगे वैश्विक बाजार

Thu, 14 May 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 14 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
बनारस की बुनकरी और हस्तशिल्प को दुनिया के नए बाजारों तक पहुंचाने के लिए ही बड़ा लालपुर में व्यापार सुविधा केंद्र और शिल्प संग्रहालय की स्थापना की जा रही है। यह हैंडलूम उत्पादकों, विदेशी और घरेलू विक्रेताओं के बीच सप्लाई चेन की तरह काम करेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारीगरों को माल बेचने में बेहद आसानी होगी। ये जानकारी बुधवार को दोपहर बाद बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में स्थानीय बुनकरों और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों के साथ बैठक में केंद्रीय वस्त्र राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने दी।
विज्ञापन


गंगवार ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बनारसी हस्तशिल्प को पूरी दुनिया में प्रमोट किया जाएगा। माल खरीदने और बेचने के लिए ही व्यापार सुविधा केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसे ‘वनस्टॉप मार्केटिंग प्लेटफार्म’ के रूप में विकसित किया जाएगा। ये पूरा प्रोजेक्ट लगभग 200 करोड़ रुपये का है। यहां एक ही छत के नीचे व्यापार सुविधा सेल, हथकरघा मार्क, परामर्शी सेवाएं और डिसप्ले गैलरी की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने स्थानीय बुनकरों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का वादा भी किया। इस बैठक में बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी, कपड़ा मंत्रालय के सचिव संजय कुमार पांडा, हथकरघा विकास आयुक्त आलोक कुमार, कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव, ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के डॉ. रजनीकांत सहित शहर के कई बड़े साड़ी कारोबारी, बुनकर और हस्तशिल्प से जुड़े व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed