फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will be able to Varuna Ganga bath '

वरुणा में कर सकेंगे ‘गंगा स्नान’

Thu, 30 Jun 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 30 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट वरुणा कॉरिडोर का निरीक्षण करने बुधवार को शास्त्री घाट पहुंचे प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी सरकार हर वादा पूरा कर रही है। हमने काशी में वरुणा के उद्धार का संकल्प लिया था, यह संकल्प वरुणा कॉरिडोर के रूप में जल्द पूरा होगा। वरुणा में गिर रहे नाले पूरी तरह से बंद होंगे और गंगा से पानी लिफ्ट करके वरुणा में छोड़ा जाएगा। इससे वरुणा अविरल और निर्मल होगी और लोग स्नान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान शिवपाल ने स्थानीय अधिकारियों से कॉरिडोर से जुड़ी जानकारी मांगी। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह ने पूरी योजना के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने वरुणा में होने वाली गंदगी के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि 14 बड़े नाले और 44 छोटे नालों का गंदा पानी इसमें गिरता है। इसे इंटरसेप्टर पाइप लाइन से एसटीपी तक भेजने की योजना के बारे में बताया। मंत्री ने कॉरिडोर में इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री देखी और एक-एक सामान के बारे में पूछा। इस दौरान पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, डीएम विजय किरन आनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, रीबू श्रीवास्तव, अब्दुल समद अंसारी, शतरुद्र प्रकाश, राजकुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे। यहां मंत्री को अपना चेहरा दिखाने की होड़ में लगे स्थानीय नेताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई बाद में वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने किसी तरह मामला सुलझाया।
विज्ञापन



शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को सांस्कृतिक संकुल में बटन दबाकर 12 सड़कों का लोकार्पण और 11 सड़कों का शिलान्यास किया। इनकी कुल लागत 181.99 करोड़ रुपये है। इसके अलावा श्रम विभाग की ओर से संचालित मजदूरों को साइकल वितरण योजना के तहत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां पर पूरा इंतजाम किया गया था लेकिन मंत्री आए और लोकार्पण और शिलान्यास करके सर्किट हाउस रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed