फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will be able to meet patients in the district hospital for 4 hours, 300 passes will also be made

Varanasi News: जिला अस्पताल में 4 घंटे मरीज से मिल सकेंगे, 300 पास भी बनेगा

Fri, 31 Jan 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Will be able to meet patients in the district hospital for 4 hours, 300 passes will also be made
वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने का समय निर्धारित किया गया है। अब हर दिन दो-दो घंटे की मुलाकात मरीजों से हो सकेगी। इसके लिए 300 पास की व्यवस्था की गई है। इस पास को भर्ती मरीज के संबंधित वार्ड से जारी किया जाएगा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों से अब दोपहर 12 से 2 बजे और शाम को 4 से 6 बजे तक मिलने का समय निर्धारित किया गया है। इसके लिए 300 पास की व्यवस्था भी कर दी गई है। साथ ही भोजन और नाश्ता मिलने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। इसमें सुबह 7 से लेकर 8 बजे तक नाश्ता, दोपहर में 12 से 1 बजे तक भोजन दिया जाएगा और रात का भोजन 6 बजे से 7 बजे तक मिलेगा। समय निर्धारित करने से सभी भर्ती मरीजों और अस्पताल के स्टाफ को सहूलियत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed