{"_id":"62111474a422b4185c09563309e59068","slug":"wifi-hotspot-service-will-begin-at-18-locations-in-kashi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में 18 जगहों पर शुरू होगी वाईफाई हॉट स्पॉट सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में 18 जगहों पर शुरू होगी वाईफाई हॉट स्पॉट सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Mon, 07 Dec 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में 18 जगहों पर वाईफाई हॉट स्पॉट सेवा शुरू की जाएगी। रविवार को होटल
विज्ञापन
गेटवे में बीएसएनएल, डाक, तार, एनआईसी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में
केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इसके लिए
निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काशी में पर्यटन को बढ़ावा देने
के अलावा आम लोगों की सुविधा के लिए सस्ती दरों पर वाईफाई की सुविधा मुहैया
कराई जाएगी।
दूरसंचार उत्तर प्रदेश पूर्वीं मंडल के मुख्य महाप्रबंधक एचआर शुक्ला ने बताया कि जिन 18 जगहों पर वाईफाई हॉट स्पॉट सेवा शुरू की जानी है, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है।
इनमें संकटमोचन मंदिर, अस्सी घाट, आईपी सिगरा, रोडवेज बस अड्डा कैंट, हेरिटेज अस्पताल, कुबेर कांप्लेक्स, रेलवे स्टेशन कैंट का प्रतीक्षालय, रेलवे स्टेशन मंडुवाडीह, रेलवे स्टेशन सिटी, कबीरचौरा अस्पताल, आरके मिशन अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, रामनगर किला, संत रविदास मंदिर, शिवपुरवा दूरभाष केंद्र, काशी विश्वनाथ मंदिर बीएचयू, जयापुर गांव और बाबतपुर एयरपोर्ट शामिल हैं।
बीएसएनएल जल्द इन्हें वाईफाई से लैस करेगा। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री को बीएसएनएल की ओर से यहां कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाईफाई सेवा का विस्तार किया जाएगा। फिलहाल सात गंगा घाटों के अलावा सारनाथ में वाईफाई की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, अब बाबतपुर एयरपोर्ट को भी वाईफाई से लैस करने की तैयारी है।
प्रयास यह है कि यहां जनता को सस्ती दरों पर वाईफाई की सुविधा मुहैया हो। इसके लिए बीएसएनएल बोर्ड की बैठक में जल्द फैसला होने की उम्मीद केंद्रीय मंत्री ने जताई। बताया कि पूरे बीएचयू को वाईफाई से लैस करने के लिए एनआरडी 60-62 करोड़ रुपये देगी। इसके क्रियान्वयन के लिए अर्नेट कंपनी को चुना गया है।