फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife want divorce after marriage in jaunpur

बीवी की विदाई करा के घर लौटा शौहर, दुल्हन ने कही ऐसी बात कि मामला पहुंच गया थाने

Fri, 29 Mar 2019 06:40 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 29 Mar 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Wife want divorce after marriage in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

बरात आई, शहनाइयां बजीं, दुल्हन भी सज कर तैयार हुई। काजी ने निकाह पढ़ा, दूल्हा-दुल्हन ने 'कूबूल' कह कर रजामंदी भी जताई। नम आंखों से दुल्हन को विदाई दी गई। लेकिन इस शादी में ट्वीस्ट तब आया जब दुल्हन ससुराल पहुंचते ही अपने पति से तलाक मांगने लगी। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक युवक का निकाह जौनपुर के ही एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की बेटी के साथ तय था। गुरुवार को दूल्हा बरात लेकर धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंचा। 
विज्ञापन


पूरे रीति रिवाज के साथ निकाह की रस्म पूरी कराई गई। देर शाम दुल्हन की विदाई हुई। दुल्हन को लेकर बराती घर वापस लौट आए। ससुराल में भी ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन का दिल खोल कर स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर चली पंचायत

ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने सबके सामने कहा कि उसे अपने पति के साथ नहीं रहना। साथ ही पति से रिश्ता तोड़ने और तलाक देने की मांग करने लगी। घर में मौजूद रिश्तेदार दुल्हन इस बात पर परेशान हो उठे। परिजनों ने मामले की जानकारी दुल्हन के मायके वालों को दी। इसके बाद मामला कोतवाली थाने पहुंच गया।

पुलिस ने भी हकीकत जानने का प्रयास किया। लेकिन दुल्हन की जिद के आगे पुलिस भी बेबस रही। शुक्रवार को दुल्हन के परिवार के लोग बेटी की ससुराल पहुंचकर मनाने में जुटे रहे। शुक्रवार शाम तक कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायतों का दौर चलता रहा। लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed