फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife talk to someone on mobile husband strangulated her to death life sentence after three years

Varanasi: पत्नी के मोबाइल पर आया अनजान शख्स का फोन, पति ने गला घोंटकर मार डाला, तीन साल बाद उम्रकैद की सजा

Mon, 14 Aug 2023 06:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 06:32 PM IST
सार

मायके में रह रही विवाहिता के मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया तो उसका पति आक्रोशित हो उठा। पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। तीन साल पुरानी इस मामले में वाराणसी की कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया। 

विज्ञापन
Wife talk to someone on mobile husband strangulated her to death life sentence after three years
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फास्टट्रैक कोर्ट (द्वितीय) अवधेश कुमार की अदालत ने पत्नी की हत्या में दोषी पति संतोष जायसवाल को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पत्नी के मोबाइल पर अनजान फोन आने से आक्रोशित संतोष ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव सिन्हा व पवन जायसवाल के अनुसार वादिनी शिवानी जायसवाल ने कपसेठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि वह डिलीवरी के लिए महिमापुर, कपसेठी स्थित अपनी बहन सोनम जायसवाल के ससुराल आई थी।

विज्ञापन

शव को छुपाकर भाग गया था जीजा

इस बीच उसकी बहन के मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया, इसे लेकर उसके जीजा अभियुक्त संतोष जायसवाल ने बहन सोनम से लड़ाई-झगड़ा करने लगे थे। इसी बात को लेकर 27 मार्च 2020 को बहन और जीजा में फिर से विवाद हुआ। इसके बाद रात करीब दो बजे अभियुक्त संतोष जायसवाल ने पत्नी सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद कमरे में चारपाई पर शव को छुपाकर भाग निकला। विवेचना के दौरान पुलिस ने 29 मार्च 2020 को कुरु चौराहे से संतोष को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने अभियुक्त को दोषी पाया और सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed